फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोलडैम में कवियों ने हास्यपूर्ण अंदाज ने कविताओं से बांधा समां

Tue, 30 Sep 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हास्य कवि सम्मेलन के साथ हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में आयोजित हिंदी पखवाड़े में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के आखिरी दिन देश के प्रख्यात कवियों ने खूब समा बांधा। सम्मेलन में कवि शंभू शिखर, गजेंद्र प्रियांशु, राजेंद्र चेतन, चेतन चर्चित और राजेश अग्रवाल ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान कवियों ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज से पूरे माहौल को हंसी खुशी से सराबोर कर दिया। दर्शकों ने कविताओं का खूब आनंद लिया और तालियों की गूंज से कवियों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, उनकी पत्नी रेखा ठाकुर, मानव संसाधन प्रमुख उमेश कुमार, सभी विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत इस वर्ष विभिन्न साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें स्वरचित कविता पाठ, चित्र से कहानी, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम शामिल थे। इन गतिविधियों में सभी कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित की। समापन समारोह के दौरान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें