फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग के खंड स्तरीय ट्रायल 4 अक्तूबर से

Tue, 30 Sep 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हटवाड़, औहर, नम्होल स्कूल में होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

प्रांरभिक शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। खंड स्तर पर छात्र और छात्रा वर्ग के एक दिवसीय ट्रायल 4 अक्तूबर और 5 अक्तूबर को होंगे।
सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी बग्गा राम ने बताया कि खंड स्तर पर ट्रायल के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। ट्रायल में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्र वर्ग के ट्रायल 4 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। सदर खंड के छात्र वर्ग के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंंदला, घुमारवीं-1 खंड के डुमैहर स्कूल, घुमारवीं-2 खंड के ऋषिकेश स्कूल, झंडूता खंड के झंडूता स्कूल और स्वारघाट खंड के बस्सी स्कूल में होंगे। छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर और मेजर गेम्स बास्केटबाल, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, रेसलिंग, बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बॉक्सिंग 7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग के ट्रायल 5 अक्तूबर को होंगे। सदर खंड के छात्रा वर्ग के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानी कोटला, घुमारवीं-1 खंड के बरोटा स्कूल, घुमारवीं-2 खंड के भगेड़ स्कूल, झंडूता खंड के घंडीर स्कूल और स्वारघाट खंड के बैहल स्कूल में होंगे। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय माइनर और मेजर गेम्स 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में होगी। छात्र और छात्रा वर्ग के एथलेक्टिस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शतरंज, जूडो, योग की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें