फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पीओ सेल ने दो भगोड़े भाइयों को हरियाणा के करनाल से किया गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक पर धोखाधड़ी और दूसरे पर चेक बाउंस का मामला है दर्ज
विज्ञापन


- पेशियों पर गैरहाजिर रहने पर अदालतों ने भगोड़े किए थे घोषित



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पुलिस के पीओ सेल ने दो भगोड़े भाईयों को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। एक भाई पर सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। दूसरे आरोपी भाई पर तलाई थाना में चेक बाउंस का मामला दर्ज है। दोनों अदालत की पेशियों से लगातार गैरहाजिर चल रहे थे, इसलिए इन्हें भगोड़ा घोषित किया था। इन पर अदालत के आदेशों की अवहेलना करने का भी मामला संबंधित थानों में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीओ सेल ने पवन कुमार और राजीव कुमार निवासी गांव धमरोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर को वीरवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया। पवन कुमार पर साल 2011 में सदर थाना में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया था। राजीव कुमार पर तलाई थाना में साल 2016 चेक बाउंस का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला जिला अदालत और तलाई थाना पुलिस ने झंडूता अदालत में मामला में दायर किया। अदालतों ने आरोपियों को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर रहे। जिला अदालत ने पवन को अगस्त 2024 और झंडूता अदालत ने राजीव कुमार को मई 2024 में भगोड़ा घोषित किया। पीओ सेल दोनों आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी इन दिनों हरियाणा के करनाल में हैं। पीओ सेल की एक टीम करनाल गई, जहां से दोनों आरोपियों को वीरवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें