फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अवैध नशा रखने के भगोड़े आरोपी को पीओ सेल ने किया गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशियों पर गैरहाजिर रहने पर अदालत ने भगोड़ा दिया था करार
विज्ञापन

- साल 2020 में घुमारवीं पुलिस ने पकड़ा था आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अवैध नशा रखने के भगोड़े आरोपी को पुलिस के पीओ सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत की पेशियों पर हाजिर नहीं हो रहा था, जिस कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार निवासी गांव नोग डाकघर बिनौला जिला को घुमारवीं पुलिस ने साल 2020 में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने मामला घुमारवीं की अदालत में पेश किया। मामले की पेशियों पर हाजिर होने के लिए आरोपी को वारंट जारी किए गए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। तब अदालत ने आरोपी को इस साल 22 जनवरी को भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद पीओ सेल उसकी तलाश कर रहा था। मंगलवार रात को पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी मनीष घर आया है। पीओ सेल की टीम ने बुधवार सुबह उसे गांव नोग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए घुमारवीं पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें