एम्स बिलासपुर के पास पंजाब नेशनल बैंक की नई ग्रामीण शाखा का उद्घाटन करते एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग
-एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स कोठीपुरा के समीप शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक (सोलन मंडल) की 66वीं शाखा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम सदर (आईएएस) अभिषेक कुमार गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं बीडीओ बिलासपुर बबीता धीमान (एचएएस) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।
एसडीएम गर्ग ने शुभारंभ करते हुए आशा व्यक्त की कि पीएनबी उपभोक्ताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा और क्षेत्र के विकास के लिए अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान शाखा प्रबंधक उपांशु शर्मा ने बताया कि बैंक उपभोक्ताओं के हित का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करता है। लोगों की सुविधा के लिए बीएनए और एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा शाखा प्रबंधक ने बैंक संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां लोगों से साझा की। उन्होंने कहा कि लोगों को अब बैंक संबंधी कार्यों के लिए दस किलोमीटर दूर मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर बैंक के अंचल प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव, मंडल प्रमुख दया नंद कदम, पीएनबी शाखा बिलासपुर प्रबंधक राकेश कुमार मौजूद रहे।