जिले से संबंधित विभिन्न जन शिकायतों के निवारण पर होगी चर्चा
18 फरवरी तक गैर सरकारी सदस्य भेजे मदों का मसौदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक 21 फरवरी को बचत भवन बिलासपुर में होगी। अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम योजना और आवास मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। बैठक 11:30 बजे शुरू होगी।
अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न जन शिकायतों के निवारण परविस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने समिति के सभी गैर-सरकारी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 18 फरवरी शाम 4 बजे तक चर्चा के लिए मदों का मसौदा इस कार्यालय को प्रेषित करें, ताकि उन्हें एजेंडा में शामिल किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक सदस्य अधिकतम दो ही मदें इस कार्यालय को भेज सकते हैं। उन्होंने सभी गैर-सरकारी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि जिले से संबंधित मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें और प्रशासन और जनता के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त किया जा सके।