फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में पीएम श्री भराड़ी, साइंस प्रोजेक्ट में तरसूह रहा प्रथम

Sat, 29 Nov 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डाइट जुखाला में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। स्रोत: जागरूक पा
विज्ञापन
डाइट जुखाला में जिला स्तरीय बाल मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

नौ पीएम श्री स्कूलों के 230 विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, स्टोरी टेलिंग आदि गतिविधियां कराईं

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में जिला स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सात पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक और दो पीएम श्री प्राथमिक केंद्रीय पाठशालाओं के 230 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

बाल मेले में प्रश्नोत्तरी, म्यूजिक चेयर, ड्रॉइंग, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, स्टोरी टेलिंग, समूह नृत्य, एकल नृत्य गतिविधि कराई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय जुखाला के प्राचार्य ध्रुव पाल सिंह ने दीप जलाकर किया। अध्यक्षता उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने बच्चों से आग्रह किया कि वह खेल व संस्कृति से जुड़े रहे, नशे से दूर रहे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की तुलना में प्राकृतिक बुद्धिमत्ता को प्राथमिकता दें। अपनी वास्तविक बुद्धिमत्ता को पहचाने और आगे बढ़े। उपनिदेशक ने मुख्यातिथि, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, विभिन्न पाठशालाओं से आए शिक्षकों और अन्य प्रतिभागी बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभाओं को उबारने एवं सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला घुमारवीं ने पहला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई ने दूसरा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी ने पहला, पीएम श्री स्कूल तरसूह ने दूसरा और पीएम श्री स्कूल बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस प्रोजेक्ट में पीएम श्री स्कूल तरसूह ने पहला, पीएम श्री स्कूल कोसरिया ने दूसरा और पीएम श्री स्कूल बरमाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला घुमारवीं ने पहला और राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला तलाई ने दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में राजकीय केंद्र पाठशाला घुमारवीं ने पहला और राजकीय केंद्र पाठशाला तलाई ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं ने पहला स्थान हासिल किया। स्टोरी टेलिंग में राजकीय केंद्र पाठशाला घुमारवीं ने पहला और राजकीय केंद्र पाठशाला तलाई ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता राकेश ठाकुर, कुलदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, सोमदत्त कालिया, उप प्रधानाचार्य डाइट एवं मीडिया प्रभारी संजय शामा, आचार्य कश्मीर सिंह, मोनिका शर्मा, डॉ. नीलम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें