फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य खेल छात्रावास की खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूनियर कबड्डी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत में राज्य खेल छात्रावास की तीन होनहार खिलाड़ियों गुनगुन, वंशिका और खुशी ने अहम भूमिका निभाई और अपने उत्कृष्ट खेल से प्रदेश को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर राज्य खेल छात्रावास में इन तीनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। राज्य खेल छात्रावास प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड सहित विभाग के सभी कर्मचारियों ने कबड्डी प्रशिक्षक हंसराज को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने यह मुकाम हासिल किया। इस मौके पर खेलो इंडिया हाई परफॉर्मेंस मैनेजर डॉ. भावना चौहान सहित विभाग के प्रशिक्षक प्रदीप कालिया, संदीप कुमार, नरेश कुमार, गोपाल सिंह, सतपाल राणा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें