-पीस कॉटेज स्कूल मोहड़ा में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पीस कॉटेज पब्लिक स्कूल मोहड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवी डॉ. प्रकाश राणावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नाटी, गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ने इशिता, काव्या, मानवी, रूहानी, आन्या, वंशिका, निखिलेष, हर्षिता ठाकुर, चाहत शर्मा, आरव ठाकुर, अल्यासा ठाकुर, कार्तिक मनहास, विराज ठाकुर, आदित्य गुलेरिया, वैभव, रूहानी शर्मा, वैभव डटवालिया, नितिन, आर्यन शर्मा, मुस्कान, शान्वी, भाव्या संख्यान, शान्वी, आदित्य शर्मा, शिवम, जतिन, अभिज्ञान, सूर्यांश, पारस, अंकुश, वंश पठानिया, संस्कृति, सृष्टि, सृद्धि, गुनगुन, रोहित, दीपाली, शास्वत, कृति शर्मा, आर्यन जमवाल सहित अन्य को सम्मानित किया गया। बच्चों ने शिव तांडव, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं, राम रत्न धन पायो, आज गली गली अवध सजाएंगे राम आएंगे और अन्य गानों पर डांस किया। मुख्याध्यापिका संदेश कुमारी ने साल भर की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर जीएसएस स्कूल छत के प्रधानाचार्य जगबीर सिंह जमवाल, जगदेव सिंह, रतन लाल, स्कूल प्रबंधक शशिपाल, प्रवीण शर्मा, सुखदेव, कृष्ण सिंह, शशि कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए।