फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने में कहीं न कहीं हम सभी जिम्मेदार : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में पौधरोपण की भूमिका अहम
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग के रूप में सामने आ रहा रसायनों के अत्यधिक प्रयोग का नतीजामरयानी में 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ, 5 हेक्टेयर में 5500 पौधे रोपे

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में पौधरोपण की अहम भूमिका होती है। जहां प्रकृति स्वयं पौधों का निर्माण करती है, वहीं वन विभाग प्रतिवर्ष अतिरिक्त पौधरोपण कर इस कार्य में सहयोग देता है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी वन परिक्षेत्र भराड़ी के मरयानी में 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वनों से ही जीवन संभव है और पर्यावरण को होने वाला नुकसान सीधे तौर पर न केवल मानव बल्कि असंख्य जीव-जंतुओं को भी प्रभावित करता है। रसायनों के अत्यधिक प्रयोग पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाने में कहीं न कहीं हम सभी जिम्मेदार हैं, जिसका नतीजा ग्लोबल वार्मिंग के रूप में सामने आ रहा है। पर्यावरण बदलावों के चलते कई औषधीय पौधे विलुप्त हो गए हैं और कई विलुप्त होने के कगार पर हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने वनों के संरक्षण व विकास के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इसके तहत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य पंजीकृत सामुदायिक समूहों को वनीकरण गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। प्रति हेक्टेयर पौधरोपण पर 1.20 लाख रुपये और पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर अतिरिक्त 1.20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री वन संवर्धन योजना के तहत मरयानी में 5 हेक्टेयर में आंवला, हरड़, बेहड़ा, अर्जुन, कचनार, पीपल, जामुन सहित 5500 औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए। मंत्री ने उम्मीद जताई कि वन विभाग और स्थानीय लोगों के प्रयासों से यह क्षेत्र घने जंगल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने स्थानीय वन संवर्धन समिति की अध्यक्षा मीरा देवी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

मंत्री ने मरयानी वन क्षेत्र में बनाए गए जलाशय और बारिश के पानी को रोकने के लिए बनाई गई ट्रेंच खोदाई की सराहना की। इससे पहले धर्माणी ने जामुन और पीपल का पौधा रोपकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने वन मित्रों से बातचीत कर उनकी भूमिका को सराहा और स्थानीय लोगों को वनों व पर्यावरण संरक्षण में शामिल करने पर बल दिया। इस मौके पर मीरा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला बिलासपुर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में एक लाख 1 हजार रुपये का चेक मंत्री को भेंट किया। इस अवसर पर वन अरण्यपाल बिलासपुर मृत्युंजय माधव, वन मंडलाधिकारी राजीव कुमार, एसडीएम गौरव चौधरी, प्रधान कसारू अंजना देवी, उप प्रधान दधोल पुरुषोत्तम, पूर्व प्रधान लेखराम ठाकुर, सोम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें