फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर शुरू होंगे कॅरिअर काउंसलिंग और शिक्षा संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

उपायुक्त बोले-नशा स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भविष्य तीनों छीन लेता है
खेलों से जुड़ें, चुनौतियों से लड़े और जीवन को सकारात्मक दिशा दें

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर भी छात्रों को यह संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को भीतर से खोखला कर देता है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आत्मविश्वास, कार्य क्षमता और सोचने-समझने की क्षमता को भी खत्म कर देता है। कई बार युवा साथियों के दबाव, गलत संगत या जिज्ञासा के कारण नशे की लत में पड़ जाते हैं, जो धीरे-धीरे जीवन को बर्बादी की ओर ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं, लेकिन इन्हीं चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ना ही असली सफलता है। अभिभावकों और शिक्षकों से उन्होंने बच्चों को इस बुरी आदत से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। युवाओं को नशे से बचने के लिए उन्होंने खेलों से जुड़ने की सलाह दी, जिससे स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। अभियान के तहत 1 से 31 अगस्त तक जिले में विशेष जन जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिनमें युवाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग और शिक्षा संवाद कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखे और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल, प्रधानाचार्य श्याम लाल, तहसील कल्याण अधिकारी बनीता बंसल, एसएमसी अध्यक्ष क्रांति शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें