फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचपी शिवा परियोजना के तहत घुमारवीं में पौधरोपण अभियान शुरू

Mon, 24 Feb 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने में भी मददगार होगी परियोजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। एचपी शिवा परियोजना के निदेशक डॉ. देविंद्र सिंह ठाकुर ने छडल दलोली क्लस्टर में मीठे संतरे का पौधा रोपित कर विकासखंड घुमारवीं में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को पौधरोपण की तकनीकों की जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डॉ. ठाकुर ने कहा कि समय पर पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने किसानों से इस परियोजना को अपनाने का आग्रह किया। बताया कि यह पहल न केवल किसानों की आय में वृद्धि करेगी बल्कि उन्हें आधुनिक बागवानी तकनीकों से जोड़ने में भी मददगार होगी। उन्होंने पूर्ण स्वामित्व वाले प्राधिकरण के लाभों पर भी प्रकाश डाला और किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि एचपी शिवा परियोजना का उद्देश्य लगभग 15,000 किसान परिवारों की आय में वृद्धि, 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण और 82,500 प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित करना है। यह परियोजना बीज से लेकर बाजार तक संपूर्ण सहायता प्रदान करेगी, जिससे किसानों को खेती के हर चरण में मार्गदर्शन और सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ. रमल अंगारिया सहित अन्य उद्यान अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें