फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कॉलेज में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाओं पर की चर्चा

Sat, 02 Aug 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं महाविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की बैठक का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने की।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था। बैठक में आईआईसी के प्रेसिडेंट प्रो. विवेक कुमार ने एक पावर पॉइंट प्रस्तुति दी, जिसमें आईआईसी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही भविष्य में इसके और अधिक प्रभावशाली व सुचारू संचालन पर भी चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय द्वारा अब तक किए गए नवाचारात्मक प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि घुमारवीं कॉलेज हिमाचल प्रदेश का ऐसा पहला संस्थान है जिसने साल 2019 में आईआईसी के साथ पंजीकरण करवाया और वित्तीय सहायता प्राप्त की। इसके तहत महाविद्यालय ने हैकाथॉन, कार्यशालाओं और विशेषज्ञ व्याख्यानों का सफल आयोजन किया। साथ ही प्रभाव व्याख्यान सत्र के लिए भी वित्तीय सहायता प्राप्त हुई और छात्रों को नवाचार के लिए मंच प्रदान किया गया। आईआईसी की समन्वयक डॉ. अंजना ने आईआईसी की कार्यप्रणाली,भविष्य में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार प्रस्तुत किए। बैठक में कॉलेज से प्रो. विक्रम कपिल, डॉ. अरुण कुमार, प्रो. पूजा, प्रो. कुणाल, प्रो. गौरव, प्रो. पूनम, प्रो. रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें