फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में चैत्र मेले 14 से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरूणा झाड़ी मंदिर भव्य रूप में श्रद्धालुओं के लिए खुला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों के लिए मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 मार्च से शुरू होने वाले मेलों के लिए मंदिर परिसर को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि चैत्र मेलों का शुभारंभ 14 मार्च को पारंपरिक झंडा रस्म के साथ उपयुक्त की ओर से किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। गरूणा झाड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पौराणिक मंदिर को अब भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है और इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। गरूणा झाड़ी मंदिर बाबा बालक नाथ की तपोस्थली से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है, जिसमें भक्तों की अटूट श्रद्धा है। वहीं, लस्सी रोटी मंदिर में कुछ कार्य अभी चल रहे हैं। इन कार्यों को देखते हुए मंदिर न्यास बैठक करेगा। बैठक में लस्सी रोटी मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें