फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, तीन हिरासत में

Thu, 26 Feb 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
वन विभाग ने पकड़ी खैर की गाड़ी। स्रोत: विभा
विज्ञापन
अवैध कटान पर वन विभाग नेे की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

गाड़ी में पाए गए 50 खैर के लट्ठे

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग को सदर रेंज के कुड्डी बीट और गांव जगजनेड़ा क्षेत्र में अवैध कटान की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी कुड्डी बीट में नौ पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था, जिनमें सात पेड़ खैर के बताए गए थे। इस संबंध में विभाग पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुका है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर आरओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान जंगल की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को भगा ले गया। टीम ने पीछा करते हुए भराड़ी पुल के पास वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से खैर की लकड़ी के करीब 50 से अधिक लट्ठे बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों के पास लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए लोग पहले भी अवैध कटान की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। वन विभाग के सदर रेंज अधिकारी नरेंद्र सिंह दयाल ने बताया कि जंगल में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि कुल कितने पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कटान करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग पुलिस के साथ मिलकर मामले की विस्तृत जांच करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें