बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ संचालक से जुड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में आरोपी को थाने में चाय पीते दिखाया गया। मामले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
बिलासपुर में न्यायधानी के कोनी थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। एक अवैध कबाड़ संचालक को थाने के भीतर विशेष सुविधा दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने बिलासपुर पुलिस की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ संचालक से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में आरोपी को थाने के भीतर कुर्सी पर बैठकर चाय पीते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अकबर खान पर अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर कार्रवाई की गई थी और उसे थाने लाया गया था। इसी दौरान उसकी थाने के भीतर मौजूदगी और व्यवहार को लेकर तस्वीर वायरल हुई, जिसे लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मामले में स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह मामला अब विभागीय स्तर पर जांच के दायरे में है और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है।