फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सौरभ, नीरज और रविकांत बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विदाई समारोह में फार्मेसी छात्रों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी घुमारवीं में वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मेटामॉर्फोसिस (रूपांतरण) थीम पर आधारित समारोह में जूनियर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में विदा होने वाले छात्रों ने पुराने दिनों को याद कर अनुभव साझा किए।
समारोह में एम फार्मेसी से नीरज व सिमरन, बी फार्मेसी से सौरभ सहगल व रिशिता और डी फार्मेसी से रविकांत व समीक्षा को मिस्टर एंड मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा रोहित व वेदांती को ओवरऑल पर्सनैलिटी और प्रिंस को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि संस्थान केवल डिग्री नहीं बल्कि छात्रों का भविष्य तैयार करता है। प्रधानाचार्य डॉ. ईशा रानी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक अदिति शर्मा सहित समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें