फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गंगलोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

-गंगलोह गांव में हुआ हादसा, मजदूरी का काम करता था मृतक

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के ग्राम पंचायत सनीहरा के गंगलोह गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंगलोह में सुबह के समय एक ग्रामीण ने सड़क किनारे खून से लथपथ एक व्यक्ति को पड़ा देखा। ग्रामीण ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान कमल देव को दी। प्रधान ने इसकी सूचना तलाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने भी मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण गाड़ी की टक्कर बताया जा रहा है। मृतक की पहचान बालक राम (44) पुत्र ज्ञानी राम निवासी गांव खमेड़ाकलां डाकघर दसलेहड़ा ग्राम पंचायत घराण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर मृतक के परिजनों ने बताया कि बालक राम रविवार सुबह घर से गया था, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर भी पता किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बालक राम मजदूरी का काम करता था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि हिट एंड रन धारा के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें