फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का विश्वास और प्यार मोदी की सबसे बड़ी ताकत : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक बोले, करोड़ों लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

मोदी ने अच्छे मुखिया की तरह सभी के हितों का रखा ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी परिवार के अच्छे और जिम्मेदार मुखिया की तरह सभी के हितों का ध्यान रखा है। देश में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन

मोदी परिवार जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को झंडूता के सुन्हाणी, बड़गांव, बलोह और बरठीं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। किसी भी परिवार के अच्छे और जिम्मेदार मुखिया की तरह उन्होंने सभी के हितों को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि चाहे गरीबों को मुफ्त राशन और पक्के मकान देने की बात हो या फिर उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ देने के लिए किसी का धर्म या जाति नहीं पूछी। इसके विपरीत तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल वोट बैंक के लिए लोगों को बांटना चाहते हैं। उनके ऐसे घटिया मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को विभाजित करने का खतरनाक एजेंडा लेकर चल रहे हैं। लोगों का विश्वास और प्यार मोदी की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रश्म सिंह चंदेल, उपेंद्र परमार, राजेश महाजन, देशराज और बिशन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें