फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 8 नाके, बाहरी राज्यों से 995 लोगों ने किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिले की पंजाब-हिमाचल सीमा पर आठ नाके लगाए गए हैं। वीरवार को 995 लोगों ने ई रजिस्ट्रेशन के माध्यम से जिले में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के अंतर्गत उपमंडल नयनादेवी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 8 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जहां पर पंजीकरण के बाद बाहरी राज्यों से आए लोगों को हिमाचल सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। नयनादेवी उपमंडल के अंतर्गत कोविड नाकों से वीरवार को बाहरी राज्यों से 995 लोगों ने प्रवेश किया है। उपमंडल नयनादेवी प्रशासन ने मंगलवार रात 12 बजे से पंजाब से सटी हिमाचल के 8 स्थानों पर बैरियर लगाए हैं। हिमाचल सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों और बसों में बैठे लोगों के ई रजिस्ट्रेशन को कोविड नाकों पर तैनात कर्मचारियों की वेरिफिकेशन के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए ई रजिस्ट्रेशन और हॉट स्पॉट वाले राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी जरूरी है। पंजाब से सटे बिलासपुर जिले में 8 स्थानों पर एंट्री प्वाइंट हैं। इनमें गरामौड़ा, टोबा, ग्वालथाई, बैहल, झिड़ियां, सैला घोड़ा, दभट व जंडोरी शामिल हैं।
विज्ञापन

उपमंडल प्रशासन श्री नयनादेवी के एसडीएम सुभाष गौतम ने पुष्टि कहा कि कोविड प्रोटोकॉल व ई रजिस्ट्रेशन के बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को हिमाचल सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है। वीरवार को 995 लोगों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें