फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहलगाम हमले के विरोध में सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा, जिले भर में बाजार रहे बंद

Thu, 24 Apr 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला बार संघ के सदस्य डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को पहलगाम में हुए आतंकी
विज्ञापन
- आक्रोश रैलियां निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

- मुख्यालय में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला भी फूंका

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आंतकी हमले के विरोध में जिले में लोगों का गुस्सा वीरवार को सड़कों पर दिखा। बिलासपुर शहर, झंडूता, भराड़ी, बरठीं, सुन्हाणी, स्वारघाट, बल्हसीणा, ऋषिकेश, औहर, भगेड़ सहित अधिकतर बाजार एक से तीन घंटे तक बंद रहे।
व्यापारियों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकाल पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इस्लामिक आतंकवाद के पुतले भी जलाए गए। बिलासपुर शहर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं और व्यापारियों ने आक्रोश रैली निकाली। दुकानदारों ने व्यापार मंडल बिलासपुर के आह्वान पर दोपहर 12:00 बजे तक अपनी दुकानें पूर्णतया बंद रखीं। इस दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। यह आक्रोश रैली नगर परिषद के गुरुद्वारा चौक के पास स्थित गेस्ट हाउस से शुरू होकर गांधी मार्केट, चंपा पार्क चौक, चेतना चौक होते हुए चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। शहीद स्मारक के बाहर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका गया। आक्रोश रैली को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा, जिला संघचालक सोहण सिंह, हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत महामंत्री सुरेश कपिल, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख ठाकुर मंगल सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

सभी वक्ताओं ने एक सुर में इस्लामिक आतंकवाद की निंदा की और इस आतंकवाद का पोषणकर्ता पाकिस्तान को बताया। वक्ताओं ने कहा कि म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि सब अखंड भारत का हिस्सा थे, लेकिन आपसी फूट के कारण यहां मुगल आक्रमणकारियों ने कब्जा जमाया और जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाया। आज यह सभी भारत से टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति-पाति और अन्य भेदभाव छोड़ कर एकजुट होकर इस्लामिक आतंकवाद का सामना करना होगा। वरना आने वाली पीढि़यां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।
रैली में विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीत राम कटवाल, विधायक त्रिलोक जम्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर, हिमाचल शिक्षा समिति के अमींचंद शास्त्री, सक्षम संगठन के जगदीश, अधिवक्ता परिषद के भूपेंद्र, अधिवक्ता पवन चंदेल, चमन ठाकुर, पंकज पाठक, संवेदना संस्था के विशाल नड्डा, सहकार भारती के यशपाल, सेवा भारती से अमृत महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित, चमन गुप्ता, महीपाल सांख्यान, लघु उद्योग संघ के प्रधान प्रेम डोगरा और महामंत्री इंद्र ठाकुर, एबीवीपी के आयुष भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


लेखक संघ बिलासपुर ने जताया शोक



बिलासपुर। लेखक संघ बिलासपुर की आपात बैठक घुमारवीं में हुई, जिसमें पहलगाम की घटना पर शोक प्रकट किया गया। संघ के महासचिव रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों ने आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों के ऊपर की गई गोलीबारी की घोर निंदा की गई। इस दौरान आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। संघ द्वारा एक शोक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं संघ के प्रधान डॉ. रविंद ठाकुर, कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, रक्षा ठाकुर, शीला सिंह, डॉ. जय महलवाल, भीम सिंह नेगी सहित अन्य ने इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की। संवाद



..........................2



पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ हमला कायराना हरकत : नरेंद्र पंडित

बिलासपुर। व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान नरेंद्र पंडित ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ हमला कायराना हरकत है। बिलासपुर व्यापार मंडल इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी दृष्टि से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। केंद्र सरकार और भारतीय सेना पर पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही कायरों को उनकी जगह पर पहुंचाने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अमन शांति बनाए रखने की भी अपील की। संवाद


..................................3



पहलगाम का हमला पूरे देश पर हमला : त्रिलोक

बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। चिंतित करने वाला पहलू यह है कि पर्यटकों का धर्म पूछकर उन पर गोलियां बरसाई गई। इस्लामिक आतंकवाद की इस कायराना हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। इससे पहले भी देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता रहा है। इस बार भी आतंकियों और उन्हें शरण देने और उनकी मदद करने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पहलगाम में पर्यटकों पर हमला केवल 26 परिवारों पर नहीं, बल्कि सभी देशवासियों पर हुआ है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। इस घटना के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ पूरा देश एकजुटता से खड़ा है। संवाद


............................4



जिला बार संघ ने आतंकी हमले की निंदा

बिलासपुर। जिला बार संघ की आपात बैठक बिलासपुर में हुई, जिसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पुरजोर निंदा की गई और इस हमले में मारे गए निरापराध लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसकी अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना अमानवीय है और किसी भी रूप में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता और सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार को आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उसके बाद बार संघ के सभी सदस्य उपायुक्त से मिलने भी गए और उनके माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस ज्ञापन को राज्यपाल और राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर जिला बार संघ के उपाध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव दलजीत संधू, संयुक्त सचिव विनोद राणा, प्रेस सचिव पंकज वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

..........................5
हमलावरों को कड़ी सजा देने की मांग
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायरता की पराकाष्ठा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार को अब सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने हमलावरों को पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह हमला न सिर्फ मानवता पर हमला है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती है। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। गृह मंत्रालय ने हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है और कई संदिग्धों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा है कि इस आतंकी घटना ने देश की आत्मा को झकझोर दिया है और हर वर्ग एकजुट होकर आतंक के खिलाफ कठोर रुख अपनाने की अपील कर रहा है। संवाद

जिला बार संघ के सदस्य डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को पहलगाम में हुए आतंकी

जिला बार संघ के सदस्य डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को पहलगाम में हुए आतंकी

जिला बार संघ के सदस्य डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को पहलगाम में हुए आतंकी

जिला बार संघ के सदस्य डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को पहलगाम में हुए आतंकी

जिला बार संघ के सदस्य डीसी बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को पहलगाम में हुए आतंकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें