फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भटेड़ और खतेड़ में लोगों को पेयजल समस्या से मिलेगी राहत

Sun, 09 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरमाणा के गांव भटेड़ में बनाया जा रहा जल भंडारण टैंक । संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


-10-10 लाख की लागत से बनाए जा रहे दो टैंक
-दोनों गांव की 2500 की आबादी होगी लाभान्वित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत बरमाणा के गांव भटेड़ और खतेड़ में लोगों को पेयजल समस्या से शीघ्र ही राहत मिलेगी। जल शक्ति विभाग की ओर से दोनों गांव में एक-एक टैंक का निर्माण कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत बरमाणा के भटेड़ में टैंक बनकर तैयार हो चुका है। वहीं खतेड़ में बनने वाले टैंक का निर्माण रविवार को शुरू किया गया। दोनों टैंक की क्षमता 30-30 हजार लीटर है। एक टैंक पर दस लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विभाग इस कार्य को ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा है। रविवार को खतेड़ में टैंक निर्माण का कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मिठाई बांटी। ग्रामीणों ने इसके लिए जल शक्ति विभाग का आभार भी व्यक्त किया। बताते चलें कि लंबे समय से इन दोनों गांव में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने पंचायत और विभाग को इस समस्या से अवगत कराया था। पंचायत ने विभाग से इन गांव में भंडारण टैंक बनाने का आग्रह किया था। इसके बाद विभाग ने दोनों गांव में एक-एक टैंक बनाने का निर्णय लिया। भटेड़ में टैंक बनकर तैयार हो गया है और खतेड़ में रविवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। यह टैंक 10-10 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं। बता दें कि भटेड़ गांव की आबादी 1500 और खतेड़ की आबादी करीब एक हजार है। दोनों टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खतेड़ में टैंक निर्माण कार्य शुरू होने पर पंचायत प्रधान पूजा धीमान, वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार, हिम्मत सिंह बाबू राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पंचायत के तहत भटेड़ और खतेड़ में एक-एक जल भंडारण टैंक बनाए बनाया जा रहा है। भटेड़ में टैंक निर्माण कार्य लगभग पूरा है। खतेड़ में टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों को इन टैंकों से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

पूजा धीमान, प्रधान, ग्राम पंचायत बरमाणा

ग्राम पंचायत बरमाणा के गांव भटेड़ में बनाया जा रहा जल भंडारण टैंक । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें