फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कसोल गांव में सड़क पर जलभराव से जनता परेशान

Fri, 28 Feb 2025 07:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के कसोल गांव में सड़क पर इकठ्ठा हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
-समाधान नहीं हुआ तो भूस्खलन की जद में आएंगे मकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत कसोल गांव में बीच सड़क में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो साथ लगते मकान भूस्खलन की जद में आ जाएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर छोटी बारिश के बाद कसोल गांव में सड़क पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। बारिश के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। पानी जमा होने के कारण कई दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, जिससे लोग घायल भी होते हैं। इसके अलावा आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। अगर जल्द ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और बढ़ेगी। लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल बरसात के मौसम में यहां के लोगों को इसी प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। कई बार प्रशासन को इस मुद्दे से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस संदर्भ में एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें