फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरल हाइजीन का विशेष ध्यान रखें लोग : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
-आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सर्किल सदर-दो में मनाया विश्व कैंसर दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदर ने विश्व कैंसर दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सर्किल सदर-दो में किया। शिविर की अध्यक्षता आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रवीण कुमार ने की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी शर्मा ने बताया कि इस दिवस को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का प्राथमिक लक्ष्य कैंसर बीमारी के कारण होने वाली मौतों को कम करना है। बहुत से लोग कैंसर को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का भी सहारा लेते हैं। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष में मुख्यत: मुंह, बच्चेदानी और स्तन काे कैंसर ही देखा जाता है। कैंसर के आम कारणों में धूम्रपान करना, तंबाकू का सेवन करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी, गलत डाइट, एक्स-रे से निकली हानिकारक किरणों का ज्यादा एक्सपोजर, सूरज से निकलने वाली यूवी रेज शामिल हैं। कैंसर से बचाव के लिए व्यक्ति को धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। माहवारी स्वच्छता और स्तन में किसी भी आकार की कोई गांठ या उसके आकार में अंतर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ओरल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए। गुटका, तंबाकू, खैनी आदि किसी भी पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। तली भुनी चीजें, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को हर पांच वर्ष में कम से कम एक बार कैंसर के लिए अपनी स्क्रीनिंग करवानी चाहिए। व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। स्वस्थ आहार में फल और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें