फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती गांव कल्लर के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित

विज्ञापन
कल्लर गांव के ग्रामीण अपना मांग पत्र सौंपते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के तहत पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती गांव कल्लर के ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कल्लर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन आज भी कल्लर गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों जगत राम ठाकुर, राज कुमार, शालिग्राम, संजय कुमार, कर्मचंद, जमना, रेखा देवी, गुरमितो देवी, रमा देवी, शीला देवी, जुल्मी देवी, रामप्यारी, मीना, सुमन, फूलां, रीना, विद्या देवी ने कहा कि हाल ही में इस गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी के कनेक्शन दिए गए, लेकिन कल्लर गांव के करीब आठ परिवारों को यह कनेक्शन नहीं दिए गए। क्यूंकि इन परिवारों के घर पंजाब एरिया में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब उनके आधार कार्ड और राशनकार्ड हिमाचल के बने हैं तो जलशक्ति विभाग जल जीवन मिशन के तहत क्यों पानी के कनेक्शन नहीं दे रहा। जबकि उनके घरों से 200 से 300 मीटर दूर पंजाब के एरिया में आने वाले घरों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। फिर उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल जीवन मिशन के तहत इस गांव के परिवारों को पानी के कनेक्शन देने की मांग की है।
इनसेट
-पंजाब के कल्लर गांव के ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत पानी के कनेक्शन लेने के लिए पत्र लेकर आए थे, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। संबंधित सेक्शन के जेई को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा जाएगा। इसके बाद इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संतोष शर्मा, सीनियर असिस्टेंट जल शक्ति उपमंडल स्वारघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें