बिलासपुर के ऐतिहासिक लूहणू घाट पर सतलुज आरती करते मुख्यातिथि एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी व सभ
एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रेनबो स्टार क्लब और भाषा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लूहणू घाट पर सतलुज आरती का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की।
सतलुज आरती में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लेकर भाईचारे का संदेश दिया। सतलुज आरती से पहले मुख्य अतिथि एवं सभी धर्मों के आए प्रतिनिधियों ने कलश स्थापित किया गया। इसके पश्चात गणेश पूजन, स्वस्तिवाचन, कलश पूजन और हवन कर सतलुज आरती की गई। एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्वधर्म समभाव अपनाना जरूरी है। इससे पहले आयोजकों ने माता श्री वैष्णो देवी से लाई चुनरी एवं हिमाचली टोपी, शाल एवं स्मृति चिन्ह से एसडीएम धर्मपाल चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा चौधरी सम्मानित किया। इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर, उत्तरी भारत प्रमुख साहित्यकार अनु ठाकुर भुनाल, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्याम लाल पंवार आदि मौजूद रहे।