फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समलेटा में तेंदुए की आहट से सहमे लोग

Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय दहाड़ने लगता है तेंदुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत समलेटा में तेंदुए की दहाड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। रात को जंगल की ओर से तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई देती है, जिससे आसपास के लोगों में डर बैठ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा तेंदुआ गांव के नजदीक तक आ गया है। इसके बाद लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जंगल से सटे क्षेत्रों में जंगली जानवरों की हलचल बढ़ने से लोगों में भय बना हुआ है। तेंदुए की आहट के बाद कई परिवारों ने रात में घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि गांव में बच्चे अक्सर स्कूल जाते हैं और महिलाएं व पुरुष घास काटने के लिए खेतों और जंगलों की ओर जाते हैं। ऐसे में तेंदुए के आने की आशंका से सभी चिंतित हैं। स्थानीय निवासी अंकित शर्मा, प्रेमलाल, अमृतलाल, जगदीश शर्मा, विनोद कुमार, देशराज, राज कुमार, पूरन चंद, देवराज, कुलदीप चंद, प्रवीण कुमार और रितेश नड्डा ने बताया कि पिछले कुछ समय से जंगल के आसपास तेंदुआ होने की आहट की चर्चा हो रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उधर, वन रक्षक मनजीत ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को भी अकेले न भेजें। यदि रात में बाहर जाना जरूरी हो तो टॉर्च या लाइट का इस्तेमाल करें और समूह में ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें