फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक त्रिलोक जमवाल बोले-स्मार्ट मीटर लगाने के बजाय खाली पद भरने और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर ध्यान दे सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर में बार-बार लग रहे अघोषित बिजली कटों पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों को परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई, कारोबार और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से बिजली व्यवस्था में सुधार कर उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने की मांग की।
विधायक ने कहा कि बार-बार बिजली जाने से टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मरम्मत और रखरखाव के लिए बिजली बंद करना उचित है, लेकिन बिना पूर्व सूचना के लगातार कट लगना चिंता का विषय है। इसका असर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाखड़ा बांध परियोजना के लिए अपने घर और खेत गंवाने वाले बिलासपुर के लोगों को आज भी बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत बोर्ड में फील्ड स्टाफ के खाली पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों की कमी से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से रिक्त पद भरने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें