फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी राहुल कुमार ने विभागों, शिक्षण संस्थानों और आम लोगों से राहत कोष में स्वेच्छा से सहयोग का किया आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही हुई है और बड़ी संख्या में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। संकट की इस घड़ी में नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बिलासपुर से भी सहयोग की अपील की गई है। उपायुक्त एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष राहुल कुमार ने जिले के सभी विभागों, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, तकनीकी व स्वास्थ्य केंद्रों तथा आम नागरिकों से राहत कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग और संस्थान अपने कर्मचारियों व विद्यार्थियों को नेपाल में आई मानवीय त्रासदी के प्रति जागरूक करें और उन्हें स्वेच्छा से राहत कोष में योगदान देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संकट के समय मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नेपाल रेडक्रॉस सोसायटी प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बिलासपुर शाखा भी इस अभियान में सहयोग करना चाहती है। राहत राशि के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक भोजन, सुरक्षित पेयजल, आश्रय और आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचाने में मदद की जाएगी। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वेच्छा से सहयोग करें और नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मानवीय सहायता का हाथ बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें