फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले भर के लोगों ने योग कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राणायाम, भ्रामरी, कपालभाति, वज्रासन सहित अन्य किए आसन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राणायाम, भ्रामरी, उद्गीत, कपालभाति, वज्रासन , अर्धकटी चक्रासन, ताड़ासन, वृक्ष आसन सहित अन्य आसन किए। सीनियर और जूनियर वर्ग में चित्रकला, स्लोगन लेखन, प्रतियोगिता भी कराई गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहड में प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया। डीपीई चैन सिंह ने योग की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसगांव में अध्यापक अजय कुमार डोड ने बच्चों को योग कराया और उन्हें इसके फायदे बताए।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एनसीसी, एनएसएस, योग क्लब और कर्मचारियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग और संगीत दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने बताया कि शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करके तनाव को कम करने की जरूरत है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में योग दिवस प्रधानाचार्य दीपक शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं तभी आपका जीवन सुखमय और निरोग बना रहेगा।
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में स्वयं एवं समाज के लिए योग थीम के तहत प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया। प्राचार्य ने कहा कि योग शरीर को रोग मुक्त करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। ध्यान और योग मानसिक शांति देता है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में योग दिवस प्रधानाचार्य कामराज सेठी की अध्यक्षता में मनाया गया। विद्यार्थियों को करें योग रहें निरोग सूत्र का पालन करने की सलाह दी। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी में प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि दिनचर्या में कम से कम 35 मिनट बच्चों को योग के लिए समय निकालना चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानाचार्य पवन सांख्यान की अध्यक्षता में मनाया गया। योग शिविर जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुनीता धीमान, उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा रानी के दिशानिर्देश और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यकारी प्राचार्य प्रो. बिहारी लाल की अध्यक्षता में मनाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग से होने वाले फायदों से अवगत कराया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में प्रधानाचार्य रेखा शर्मा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग और संगीत दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों को योगासन और यौगिक क्रियाएं राकेश शास्त्री, राकेश कुमार और आयुर्वेदिक हॉस्पिटल से योग विशेषज्ञ पंकज ने करवाई।
राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा में मुख्याध्यापक मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि दिवस मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को प्रोत्साहित करना है।
डीएवी स्कूल बरमाणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एसीसी गागल अदानी फाउंडेशन के डायरेक्टर संदीप सीरह की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने कहा कि अध्यापकों, विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता देकर इस दिन को अत्यधिक ऊर्जावान बना दिया। सभी ने प्रतिदिन योग करने की योग शपथ ली।
राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं में योग दिवस प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया गया।
राजकीय आईटीआई बरठीं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानाचार्य सचिन शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार शर्मा ने बतौर योगा ट्रेनर शिरकत की।
डीएवी स्कूल घुमारवीं में योग दिवस प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया गया।
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनसीसी आर्मी, नेवल विंग, गर्ल्स विंग और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि हमें अपने पारंपरिक खान-पान की ओर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए और मोटे अनाज को भी अपने खाने में स्थान देना चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में योग दिवस प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान सीनियर और जूनियर वर्ग में स्लोगन लेखन और चित्रकला स्पर्धा कराई गई। जूनियर वर्ग में स्लोगन लेखन में सिमरन ने पहला, जीविका ने दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला स्पर्धा में श्रेया ने पहला और प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में स्लोगन लेखन में दिव्या शर्मा ने पहला, खुशी भारद्वाज ने दूसरा और जीनत ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला स्पर्धा में सोनिया ने पहला, आर्ची ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें