फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सेर चौक पर वर्षा शालिका न होने से लोग परेशान

Mon, 23 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता का सेर चौक। संवाद
विज्ञापन
धूप-बारिश बस का इंतजार करने को मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के सेर चौक पर वर्षा शालिका न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को कड़ी धूप और बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे खड़े होकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार मौसम से बचने के लिए लोगों को आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है, जिससे दुकानदारों को भी असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पहले राज्यसभा सांसद विमला कश्यप के माध्यम से आधुनिक तकनीक से तैयार वर्षा शालिका का निर्माण किया गया था। लेकिन जब झंडूता-समोह-भगेड़ सड़क मार्ग को चौड़ा किया गया, तो उस दौरान वर्षा शालिका को हटा दिया गया था। उस समय लोक निर्माण विभाग ने आश्वासन दिया था कि दोबारा वर्षा शालिका का निर्माण किया जाएगा, लेकिन लंबा समय बीत के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कहा कि विभाग लंबे समय से उनकी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। सेर चौक क्षेत्र का प्रमुख बस ठहराव स्थल है, जहां से झंडूता, भगेड़, बिलासपुर, सुनहानी, बरठीं, घुमारवीं, शाहतलाई, ज्योरिपत्त्न, समोह सहित जिला से बाहर फोरलेन की ओर जाने वाले यात्री भी बसों का इंतजार करते हैं। गालियां पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान गीता शर्मा, कुलदीप जमवाल, नरेंद्र ठाकुर, रवि शर्मा, सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा, पवन जमवाल, ज्ञान सिंह सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सेर चौक पर शीघ्र वर्षा शालिका का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें