श्री नयना देवी जी में माथा टेकने पहुंचे पूर्व विधायक होशियार सिंह व अन्य। स्रोत : स्वयं
-पूर्व विधायक ने श्री नयना देवी जी में टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेका। उन्होंने मंदिर के हवन कुंड में आहुतियां डालीं और माता का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी चुनाव तो जीत गई, लेकिन अब देहरा की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। खोले गए कार्यालयों पर पर ताले लटके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खराब चल रही है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही और ठेकेदारों को पैसे नहीं मिल रहे। हिमाचल सरकार बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है। कहा कि देहरा में भी हालत बहुत खराब है, लोग देहरा की विधायक को ढूंढ रहे हैं जो मुख्यमंत्री कार्यालय वहां खोला गया था उसे पर ताले लटके हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को ढूंढते-ढूंढते लोग उनके घर पहुंच रहे हैं जबकि विधायक का कोई अता-पता नहीं हैं और देहरा की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।