फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चालान निपटाने के नाम पर लोगों से हो रही साइबर ठगी

Wed, 19 Nov 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने लोगों से की जागरूक रहने की अपील
विज्ञापन

कहा, साइबर अपराधी नए तरीकों से लोगों को बना रहे निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मोटर वाहन चालान को लोक अदालत में निपटाने का झांसा देकर ठगी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ जालसाज लोग आम नागरिकों को फोन कर यह दावा कर रहे हैं कि वे उनके चालान कम राशि में या तुरंत निपटा देंगे। विश्वास में लेकर ये लोग पीड़ितों से पैसे ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जनसाधारण को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो पुलिस विभाग और न ही अदालत की ओर से किसी भी व्यक्ति को चालान निपटाने के लिए फोन किए जाते हैं। ऐसा करने वाले पूरी तरह से जालसाज हैं। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चालान भुगतान केवल दो तरीकों से ही करें। अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से, या सीधे न्यायालय में जाकर ही चालान का भुगतान करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे कॉल आने पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें और न ही किसी अनजान खाते में पैसा भेजें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह ठगी का प्रयास करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने कहा कि साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें