फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान को पेंशनरों का धरना जारी

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
18 संगठनों के पेंशनर आंदोलन में शामिल, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों का क्रमिक धरना रविवार को भी जारी रहा। बिलासपुर में विभिन्न संगठनों के पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एक दशक से अधिक समय से लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। धरने में कॉर्पोरेट सेक्टर के पेंशनरों ने भी भाग लिया।
समिति के अनुसार प्रदेश के 18 संगठनों से जुड़े पेंशनर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष चेतराम वर्मा, महासचिव सुशील पुंडीर, राजकुमार शर्मा, किशोरी लाल शर्मा और जय कृष्ण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की वित्तीय देनदारियां लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर बकाया राशि का जल्द भुगतान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें