- पेंशनरों की समस्याओं पर भी की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की जकातखाना इकाई ने 70 साल की आयु सीमा पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह टाली-जकातखाना के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष सरवन ठाकुर ने की।
समारोह में मुख्यातिथि के रूप में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जगदीश दिनेश उपस्थित रहे। सबसे पहले स्वर्ग सिधार चुके पेंशनरों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया है। इसके बाद पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई है। कार्यक्रम में सम्मानित किए पेंशनरों में सुरेंद्र सोनी, ब्रह्मानंद शर्मा, रमिला देवी, कांता देवी, रशीदा बेगम, नरोतम दत्त शास्त्री, सोहन लाल सांख्यान, रामकृष्ण, देवी राम को सम्मानित किया गया है। वहीं, 17 दिसंबर को बिलासपुर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के बारे भी चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि जकातखाना इकाई के 80 साल पूरे कर चुके कृष्ण दास ठाकुर और बाली राम मस्ताना को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन इकाई के महासचिव और जिला उपाध्यक्ष सदा राम ठाकुर ने किया। समारोह में राज्य महासचिव हुकम सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री चेतराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।