फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच साल से खाली चल रहा था पद
विज्ञापन


नई नियुक्ति से तीन विधानसभाओं के लोगों को मिलेगा लाभ



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सिविल अस्पताल घुमारवीं में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। यह पद करीब पांच से खाली चल रहा था। चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को किए हैं। इसका लाभ इस अस्पताल पर निर्भर करीब एक लाख की आबादी को मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल जमवाल की नियुक्ति घुमारवीं अस्पताल में की है। उन्होंने हाल ही में लुधियाना से स्नातकोत्तर की डिग्री की है। घुमारवीं अस्पताल पर झंडूता, सदर और घुमारवीं विधानसभा की करीब एक लाख आबादी निर्भर है। इस अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को लेकर जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता था। वर्तमान में एम्स और जिला अस्पताल बिलासपुर में ही शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिल रही हैं। किसी अन्य राजकीय अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं हैंं। लोगों को लंबा सफर तय कर पूरा दिन अपनी बारी के इंतजार में गुजारना पड़ता है। हालांकि पिछले साल सिविल अस्पताल घुमारवीं में प्रतिनियुक्ति पर एक शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई थी, लेकिन चिकित्सक ने अस्पताल में सेवाएं दी ही नहीं। बाद में प्रतिनियुक्ति के आदेश रद्द कर दिए गए थे। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि घुमारवीं अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्

घुमारवीं विधानसभा में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घुमारवीं अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी।

राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें