फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पवन कुमार बने कासला एसएमसी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई समिति के गठन के लिए आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कासला में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार ने की।
इस दौरान विद्यालय के विकास के लिए लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया अपनाकर सशक्त स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें पवन कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष जबकि सुनील कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के सदस्यों में कृष्ण पाल, माया देवी, रोशनी देवी, शीला देवी, रचना देवी, संतोष कुमारी और अंजना कुमारी को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत घडयाच की प्रधान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पंचायत प्रधान रीता कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नवनियुक्त समिति ने कहा कि स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर स्कूल की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इस मौके पर पंचायत सदस्य अमर सिंह, बीना रानी, ओम प्रकाश, अंजू देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें