फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीन दशक से पटेर-लड़ेहर सड़क अधूरी, बरसात में बढ़ी ग्रामीणों की मुसीबत

विज्ञापन
30 साल से अधूरी लड़ेहर पटेर सड़क। संवाद
विज्ञापन
डेढ़ से दो किलोमीटर हिस्सा नहीं हुआ पक्का, पटेर समेत कई गांवों के 2-3 हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन

बारिश में कच्चे हिस्से पर कीचड़ जमा होने से वाहन फंसने का खतरा
सड़क निर्माण के लिए जमीन का मुआवजा मिलने के बाद भी आगे नहीं बढ़ा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बम्म (बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र की पटेर पंचायत में धारवाड़ से पटेर-लड़ेहर और लंझता को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क का करीब डेढ़ से दो किलोमीटर हिस्सा करीब तीन दशक से अधूरा पड़ा है। सड़क पक्की न होने से पटेर, लड़ेहर, लंझता और आसपास के गांवों के करीब दो से तीन हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और खराब हो जाती है।
कच्चे हिस्से में बारिश का पानी भरने से कीचड़ और गड्ढे बन जाते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। बड़े वाहनों को भी इस हिस्से से गुजरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग बाजार, कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने का प्रमुख साधन है। पटेर पंचायत के उपप्रधान जगन्नाथ ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए संबंधित लोगों को मुआवजा मिल चुका है। इसके बावजूद सड़क का लंबित हिस्सा पक्का नहीं किया गया। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या को विभाग और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाते आ रहे हैं। कई बार काम शुरू करवाने का आश्वासन मिला, लेकिन स्थिति में बदलाव नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ जमा होने से वाहन कई बार फंस जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर रहता है। लंबे समय से मरम्मत और पक्कीकरण न होने के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से लंबित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पक्की सड़क का इंतजार
स्थानीय निवासी श्याम ने कहा कि इस सड़क से रोज कई लोग जरूरी काम के लिए आते-जाते हैं। बारिश होने पर रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। लंबे समय से सड़क की हालत ऐसी ही है, इसलिए अब पक्की सड़क का इंतजार खत्म होना चाहिए।
विज्ञापन

पूरे साल रहती है परेशानी
तिलक राज ने कहा कि सड़क खराब होने से केवल बरसात में ही नहीं, बल्कि पूरे साल परेशानी रहती है। बारिश के समय गड्ढों और कीचड़ के कारण दिक्कत और बढ़ जाती है। विभाग को मौके की स्थिति देखकर जल्द काम शुरू करना चाहिए।

30 साल से अधूरी लड़ेहर पटेर सड़क। संवाद

30 साल से अधूरी लड़ेहर पटेर सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें