फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दनोह गांव में तेंदुए का आतंक, कुत्तों को बना रहा शिकार

Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों के आसपास घूम रहा तेंदुआ, लोग परेशान
विज्ञापन

लोगों ने समस्या के समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत ओयल के गांव दनोह में तेंदुए का आतंक हो गया है। तेंदुआ कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। रात के समय यह तेंदुआ लोगों के घरों के आसपास दिखाई देता है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शाम होते ही तेंदुआ घरों के आसपास घूमने लग जाता है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि यहां पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत प्रधान दिनेश ने बताया कि करीब तीन माह से तेंदुआ इस क्षेत्र में घूम रहा है। दो दिन पहले ही रात 10 बजे ही तेंदुए ने पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना दिया। तेंदुआ कुत्ते को घर से उठाकर ले गया। उन्होंने बताया कि अब लोगों को डर सताने लगा है कि तेंदुआ उनके ऊपर भी हमला कर सकता है। बताया कि दो माह पहले विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है, लेकिन वह सही जगह नहीं है, जिस कारण वह पकड़ में नहीं आ रहा है। सीसीटीवी में यह तेंदुआ सड़क पर घरों के आसपास घूमता दिखाई देता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि समस्या से शीघ्र निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें