फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: परनाल, सुजुकी इलेवन और घुमारवीं ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- गौरव शर्मा ने कुठेड़ा में खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के मैदान में चल रही लोहड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में परनाल ने पटेर, दूसरे मैच में सुजुकी इलेवन ने अल्सोगी और तीसरे मैच में घुमारवीं ने भपराल को हराया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

पहला मैच में परनाल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए। इसमें इरशाद ने 44 रन और राहुल ने 33 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेर टीम 10 ओवर में मात्र 107 रन ही बना सकी। इस तरह परनाल ने तीन रन से मैच जीत लिया। परनाल टीम से अजु ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरे मैच में अल्सोगी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए। सुजुकी इलेवन की ओर ये कपिल ने पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजुकी इलेवन ने 9.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें अजय ने 25 और 15 रन की पारी खेली। तीसरे मैच में घुमारवीं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 103 रन बनाए। इसमें शुभम ने 28 और अंकित ने 22 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भपराल की टीम 10 ओवर में मात्र 90 रन ही बना पाई। घुमारवीं की ओर से अशोक ने तीन विकेट हासिल किए। मुख्यातिथि गौरव ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को अपनी ओर से क्रिकेट किट भेंट की। गौरव ने कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है। खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए, क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें