फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में एक करोड़ की लागत से बन रही 100 वाहनों के लिए पार्किंग

विज्ञापन
घुमारवीं शहर में बन रही बहुमंजिला पार्किंग। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिक्षा का हब और व्यापारिक शहर घुमारवीं को जल्द पार्किंग की मिलने वाली है। उपमंडलाधिकारी कार्यालय के पास करीब एक करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जुलाई में पार्किंग को जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

घुमारवीं शहर के वार्ड नंबर दो और तीन समेत एसडीएम कार्यालय और बाजार में आने वाले लोग पार्किंग सुविधा से लाभान्वित होंगे। नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में अभी तक कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं है। बेतरतीब पार्किंग से आए दिन शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को गाड़ियां खड़ी करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। पार्किंग बनने से इसमें सुधार की उम्मीद है।
तीन मंजिला होगी पार्किंग
एसडीएम कार्यालय के पास बन रही पार्किंग तीन मंजिला होगी। इसमें 100 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मई 2020 को भराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में इसका शिलान्यास किया था। लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए इस पार्किंग का निर्माण अति आवश्यक था।
विज्ञापन

शहर में एक करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। इसका काम युद्ध स्तर पर चला है। ठेकेदार को निश्चित समय अवधि में काम पूरा करने के लिए कहा गया है।
विनोद कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं
शहर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए घुमारवीं में तीन मंजिला पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया। इसके निर्माण से शहरवासियों के साथ रोजमर्रा के काम के लिए घुमारवीं आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। जुलाई में इसे जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें