-डाइट जुखाला में अध्यापकों के लिए हुई प्रतियोगिता
-जिले भी से 22 अध्यापकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला स्तरीय एजुकेशनल रॉकस्टार प्रतियोगिता का आयोजन डाइट जुखाला में भारती एयरटेल फाउंडेशन और समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई, जिसमें विजेता अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में भटेड़ स्कूल के परमजीत सिंह पहले, गेहड़वीं स्कूल की निशा दूसरे और बाग खुर्द स्कूल की अर्चना गौतम तीसरे स्थान पर रहीं। माध्यमिक स्तर पर नांगे ठाकुर स्कूल के शिव कुमार पहले, डंगार स्कूल की सुमन कुमारी दूसरे और बलघाड़ स्कूल के अवनीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी अध्यापकों को डाइट जुखाला में सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों की ओर से विकसित नवाचारपूर्ण शिक्षण-अधिगम सामग्री की सराहना करना और कक्षा में बाल केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देना था। इसमें जिले के 22 शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी कम लागत वाली, स्वनिर्मित शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की। निर्णायक मंडल में सोमदत्त कालिया, चंद्र कांत और कमलेश कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। राज्य परियोजना समन्वयक भारती एयरटेल फाउंडेशन मनदीप सिंह ने बताया कि यह आयोजन क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत 104 स्कूलों में चार प्रमुख स्तंभों विद्यार्थी, शिक्षक, समुदाय और स्कूल सुविधाओं पर सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम निशा गुप्ता उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रण सह डीपीओ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और डाइट प्राचार्य राकेश मनकोटिया विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की उन्होंने विजेता शिक्षकों को बधाई दी और सभी प्रतिभागी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर संदीप गुप्ता, सोहन लाल, निषाद खरात, संतोष कुमार, अजय सिंह और राकेश ठाकुर मौजूद रहे।
डाइट जुखाला में जिला स्तरीय एजुकेशनल रॉकस्टार अवार्ड (टीएलएम प्रतियोगिता) में सम्मानित शिक्षक व