फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बावजूद वायदों को निभाने में जुटे मुनीम खान

Sun, 10 Jan 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं पर अक्सर झूठे वादे करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके कई ऐसे नेता ऐसे भी हैं, जो हारने के बाद भी जनता से किए अपने वादे निभाने में लगे हैं।
विज्ञापन


बात हो रही है बिलासपुर जिला के बामटा पंचायत के उपप्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले मुनीम खान की।
मुनीम खान ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में बामटा पंचायत से उपप्रधान पद पर ताल ठोंकी थी।

हालांकि मुनीम खान पंचायत उपप्रधान का चुनाव हार गए, लेकिन बावजूद इसके वह लोगों से किए अपने वादों को निभा रहे हैं।

इस बार हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मुनीम खान ने वायदा किया था कि बामटा पंचायत के गरीब वर्ग की लड़की की शादी के लिए  वह पांच हजार रुपये देंगे।

जबकि किसी गरीब वर्ग के घर में मृत्यु या दुर्घटना होने पर भी वह आर्थिक मदद के तौर पर सहायता करने के लिए पांच हजार रुपये की मदद करेंगे।

मुनीम खान ने अपने वायदे के अनुसार 10 जनवरी (रविवार) को बामटा पंचायत के बध्यात गांव के मस्तराम की 23 वर्षीय लड़की पूनम की अचानक मृत्यु होने पर पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। मुनीम खान ने बताया कि भविष्य में भी वह लोगों की मदद करते रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें