- स्पर्धा में 10 स्कूलों के 20 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सदर खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर, बाल पाठशाला बिलासपुर, बरमाणा, कोठीपुरा, नम्होल, पंजगाईं, कंदरौर, सोलधा, जुखाला और घाघस स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता बजट का प्रावधान न होने के कारण ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से करवाई गई। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं की महिमा गौतम और नविता शर्मा ने पहला, बरमाणा की अंतरा और तनीषा ने दूसरा, बाल पाठशाला बिलासपुर के कुशल और प्रेम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम का चयन जिला स्तर की स्पर्धा के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता मंगरोट स्कूल के अध्यापक नितिन कुमार और बाहोट कसोल के प्रवीण कुमार ने करवाई। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर अध्यापक रवि कुमार और अन्य उपस्थित रहे।