फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा नाम वापस, मिलेंगे चुनाव चिन्ह

Sun, 20 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद सोमवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन


नाम वापस लेने के बाद ही दावेदारों की तस्वीर साफ हो पाएगी। चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नाम सामने आने से सोमवार से चुनावों का रोमांच बढ़ जाएगा। चुनावी रण में डटे रहने वाले दावेदारों को चुनाव चिन्ह भी सोमवार को ही आवंटित किए जाएंगे।

जिला की पंचायतों में रविवार को एक-दूसरे के समर्थन में नाम वापस लेने की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लेकिन, सोमवार को ही नाम वापस लेने वालों की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए एक-एक पद पर कई दावेदारों ने दावा ठोंका है। इससे पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांटे की टक्कर होने के आसार है।

बिलासपुर जिला की 151 पंचायतों में 861 दावेदारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरे हैं। जबकि उपप्रधान बनने को 1136 और वार्ड पंच बनने के लिए 2834 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

इसके अलावा जिला परिषद के 14 वार्डों में 103 उम्मीदवार और बीडीसी को 429 दावेदारों ने ताल ठोंकी है। सहमति बनाने को गांव की चौपालों से लेकर बाजारों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एक-दूसरे के पक्ष में समर्थन की बातें की जा रही हैं। रविवार को दावेदारों और उनके समर्थकों का अधिकांश समय एक-दूसरे को मनाने में ही व्यतीत हो गया। कई रिश्तों की तो कई कामों की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर जिला में वार्ड पंच, उपप्रधान, प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद चुनावों को तीन चरणों में मतदान होगा। इसमें एक, तीन और पांच जनवरी को मतदान किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें