बिलासपुर। खंड विकास अधिकारी सदर मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक पंचायती राज विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सदर ब्लॉक के सभी 39 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व पंचायत सदस्यों को निगरानी करने के लिए नामित किया गया है व संबंधित पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसकी पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना को सभी को भेज दिया गया है। उन्होंने विकास खंड सदर के अंतर्गत सभी क्वारंटीन किए गए किए जा रहे व्यक्तियों को सूचित किया है कि वे किसी भी स्तर पर कोविड-19 के नियमों की उल्लघंन न करें। चूंकि निगरानी के लिए नामित सभी पंचायत पदाधिकारियों, नोडल अधिकारियों द्वारा हर समय आपकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने सभी पंचायत पदाधिकारियों, नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि यदि कोई भी
क्वारंटीन किया गया व्यक्ति कोविड-19 के नियमों की उल्लघंन करता पाया जाता है तो उसकी सूचना उपमंडलाधिकारी और संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना या चौकी प्रभारी या खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तत्काल दें। ताकि बिना देरी के उस व्यक्ति के विरूद्व विभिन्न धाराओं के अंतर्गत समय पर कार्रवाई की जा सके।