फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायत प्रधान को फेसबुक पर मिली धमकी, केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने आरोपी से बताया जान का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की छड़ोल पंचायत की प्रधान को फेसबुक पर धमकियां देने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान ने एक व्यक्ति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंचायत प्रधान मीना देवी ने बताया है कि एक व्यक्ति ने फेसबुक पर उस के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही धमकी भी दी। उनका घर अकेले में है। घर पर ही अकेली रहती हैं। परिवार शिमला और चंडीगढ़ रहता है । उस व्यक्ति से जान का खतरा बना हुआ है। यदि कोई हादसा उसके साथ होता है तो वही व्यक्ति दोषी होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें