फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 86 हजार मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 58 पंचायतों में होगा मतदान, 326 मतदान केंद्र बनाए गए
विज्ञापन

74 संवेदनशील, 25 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे एवं अंतिम चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि 30 मई को जिले की 58 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा, जिसमें कुल 86 हजार 676 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 43 हजार 448 पुरुष, 43 हजार 228 महिला मतदाता शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए जिले में कुल 326 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 227 सामान्य, 74 संवेदनशील, 25 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान एवं मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। बताया कि सदर विकास खंड की 15 पंचायतों के 79 वार्ड, घुमारवीं विकास खंड की 21 पंचायतों के 123 वार्ड, झंडूता विकास खंड की 15 पंचायतों के 87 वार्ड, श्री नयना देवी जी विकास खंड की 7 पंचायतों के 37 वार्डों सहित कुल 326 वार्डों में मतदान होगा।
विज्ञापन

राहुल कुमार ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता अपने साथ निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एपिक कार्ड अथवा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड जैसे वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी राजनीतिक दल की प्रचार सामग्री, चुनाव चिह्न, टोपी, गमछा या पर्चा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने मतदाताओं से मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के मतों की गणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन

बाक्स
इन पंचायतों में होगा मतदान
तीसरे चरण में झंडूता विकास खंड की डूडियां, बड़गांव गलू, बलोह, सनीहरा, नघयार, घंडीर, मौहीं, बडोल, बैरी-दड़ौला, निहाण, विजयपुर, दाड़ी-भाड़ी, बाला, दसलेहड़ा और झंडूता पंचायतों में मतदान होगा। घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत बकरोआ, पनौल, सियुनखास, मल्यावर, हवाण, कोठी, छत, पपलाह, तलवाड़ा, कोट, मैहरीकाथला, पटेर, सलाओं उपरली, लैहड़ीसरेल, तड़ौन, दधोल, पलासला, घुमारवीं, बाड़ी मंझेडवां, तियुणखास और छदोह पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। सदर विकास खंड के तहत नौणी, बेनला-ब्राह्मणा, कंदरौर, जमथल, धौनकोठी, सोलग जुरासी, नोग, स्योहला, मैहथी, कल्लर, निहारखन बासला, दिगथली, सोलधा, भोली और ओयल पंचायतों में चुनाव होंगे। वहीं श्री नयना देवी जी विकास खंड की बैहल, नकराणा, सलोआ, ग्वालथाई, तरसूह, कोलांवाला टोबा और रोडजामन पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें