फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : जिले में दूसरे चरण के में 78.95 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयना देवी विकास खंड में सबसे अधिक 82.74 फीसदी मतदान, घुमारवीं फिर फिसड्डी
विज्ञापन

महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। जिले की 62 ग्राम पंचायतों में कुल 78.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
दूसरे चरण में भी सबसे अधिक मतदान नयना देवी विकास खंड में 82.74 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खंड में 76.40 प्रतिशत रहा। महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। महिला मतदान प्रतिशत 82.59, जबकि पुरुष मतदान प्रतिशत 75.33 दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में दूसरे चरण के तहत सदर बिलासपुर, घुमारवीं, नयना देवी तथा झंडूता विकास खंडों की कुल 62 ग्राम पंचायतों में सुबह सात से शाम तीन बजे तक मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि सदर बिलासपुर विकास खंड की 17 पंचायतों में 82.36 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं, घुमारवीं विकास खंड की 21 पंचायतों में 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ। नयना देवी विकास खंड की नौ पंचायतों में सबसे अधिक 82.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि झंडूता विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों में 77.24 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी मतदान करने पहुंचे। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। विभिन्न मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। उपायुक्त राहुल कुमार ने मतदान प्रतिशत को लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और विश्वास का प्रतीक बताया। बताते चलें कि तीन बजे तक मतदान था, लेकिन कई बूथों पर लाइनें होने के कारण 6 बजे तक वोटिंग चलती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें