फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर स्कूल को शिक्षिका ने दान किया वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में कार्यरत शिक्षिका अमनजीत कौर ने स्कूल को वाटर कूलर दान किया। प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने बताया कि इस कूलर की कुल 80 लीटर पानी ठंडा करने की क्षमता है। भीषण गर्मी में अब बच्चों को कूलर से शीतल जल मिलेगा। इससे पूर्व भी स्कूल में एक कूलर लगा हुआ था, लेकिन उसकी पानी ठंडा करने की क्षमता बहुत कम थी। इस वजह से बच्चों को पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। अब नया और अधिक क्षमता का कूलर लगने से बच्चों को इस समस्या से पूरी तरह निजात मिल गई है। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त विद्यालय परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने शिक्षिका का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें